राष्ट्रीय (06/03/2016) 
तोडफ़ोड़, आगजनी तथा संपत्ती चोरी के 5 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
कैथल :- जन सपंत्ती की तोडफ़ोड़, आगजनी तथा संपत्ती चोरी के 5 मामलों में थाना सिविल लाईन पुलिस नें 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से व्यापक पुछताछ की जा रही है, तथा सभी आरोपी शनिवार को अदालत में पेश कर दिए जाएगें। इससे पुर्व पुलिस निषेधाज्ञा की अनदेखी कर हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने, जन सपंत्ती की तोडफ़ोड़, आगजनी आदी के 37 मामलों में 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एस.पी. सुमित कुमार ने कहा है, कि किसी भी उपद्रवी तथा असामाजिक तत्व को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे आरोपियों के खिलाफ शिघ्रातिशिघ्र कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अगरगढ गामडी वासी गोपीराम की शिकायत पर थाना सिविल लाईन में दर्ज मामले अनुसार 22 फरवरी को उसकी जींद बाईपास स्थित दुकान का शटर तोडकर अज्ञात व्यक्तियों ने न सिर्फ तोडफोड की अपितु नगदी भी चुरा ले गए, जिसमें लाखों रुपए की क्षति हुई। दूसरे मामले में धर्मेंद्र वासी जींद रोड़ बाईपास कैथल की शिकायत अनुसार इसी शाम अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए नगदी चुरा ली, जिसमें उसे लाखों रुपए का नुक्शान हुआ। एक अन्य मामले में जयभगवान वासी भगत ङ्क्षसह कलोनी के बस अड्डा नजदीक स्थित खोखा से 22 फरवरी की रात ही अज्ञात व्यक्ति तोडफोड करते हुए सामान चुरा ले गए। उपरोक्त मामलों में आरोपी शीशपाल व गुरदीप वासीयान गांव देवीगढ़ तथा आरोपी तेग वासी वैष्णों कलोनी कैथल को गिरफ्तार किए जा चुके है। उन्होनेें बताया थाना सिविल लाईन के सबइंस्पेक्टर रमेश व एस.आई. उदयबीर ङ्क्षसह की टीम नें तीनों उपरोक्त मामलों में वांछित आरोपी संजीव वासी बैंक कलोनी, सुनील वासी बाला जी कलोनी कैथल तथा अनिल वासी किठाना को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया आरोपियों से व्यापक पुछताछ उपरांत उपरोक्त तीनों आरोपियों को 2 अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया है। बैंक कलोनी चंदाना गेट वासी भीम ङ्क्षसह की शिकायत अनुसार 21 फरवरी की रात उसकी करनाल बाईपास रोड़ स्थित दुकान का काउंटर तोडकर अज्ञात व्यक्ति करीब 50 हजार रुपए मुल्य का सामान चुरा ले गए। एक अन्य मामले में खानपुर वासी सुभाष चंद की शिकायत अनुसार 21 फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति करनाल बाईपास स्थित उसकी दुकान में तोडफोड करते हुए हुए रेडीमेट कपड़े चुरा ले गए, जिसमें उसे करीब 17 हजार रुपए की क्षति हुई। तीनों आरोपियों से व्यापक पुछताछ की जा रही है।
(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.