राष्ट्रीय (08/03/2016) 
छछरौली के विधायक आर्य पर जाट समुदाय के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज

कैथल :- छछरौली के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य के खिलाफ  सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया है। थाने की एक पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए भी रवाना हुई है। उनके खिलाफ जाट समुदाय के खिलाफ लोगों को उकसाने, भड़काने, धमकी देने और कानूनी नियमों की उल्लंघटना सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में गांव नीमवाला निवासी शमशेर सिंह ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आर्य के सहित कस्तुरी लाल, सुशील कुमार, कुलदीप शर्मा के अलावा 150 अन्यों पर भी मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने एक वीडिया इंटरनेट पर देखा है, जिसमें रोशन लाल आर्य द्वारा शपथ दिलाई गई, जो जाट समाज के खिलाफ भाईचारा बिगाडने के संबंध में हैं। हिंसक आंदोलन के दौरान करीब 100-150 व्यक्तियों की सभा में बोलते हुए रोशन लाल आर्य ने जाट समाज का विरोध किया और कोई भी संबंध न रखने की सभी लोगों को शपथ दिलाई। इसमें रोशन लाल आर्य के अलावा कस्तुरी लाल, सुशील कुमार, कुलदीप शर्मा शामिल थे। सभा में मौजूद सभी लोगों ने जाट समाज के खिलाफ शपथ ली। रोशन लाल आर्य व सभा में मौजूद व्यक्तियों द्वारा शपथ लेकर सामाजिक ताने-बाने को छिन-छिन करने की कोशिश की है। एेसा करना जाट समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी है। पुलिस को 
शिकायत देकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना
सिविल लाइन थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि पूर्व विधायक सहित अन्यों पर धारा 153, 153ए, 153बी,188,505,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच व कार्रवाई चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम भेजी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
(राजकुमार अग्रवाल )
Copyright @ 2019.