राष्ट्रीय (08/03/2016) 
ब्राह्मण धर्मशाला में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य मंदिर
-हवन के साथ निर्माण कार्य आरंभ
-13 को कुरुक्षेत्र में आरक्षण के लिए होगी बैठक

कैथल : -सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण सभा की आेर से हवन का आयोजन किया गया। यह हवन धर्मशाला में भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण शुरू करने और विश्व कल्याण के लिए किया गया था। हवन में बतौर यजमान सभा के प्रधान रामपाल शर्मा सिरटा ने आहूति डाली। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। प्रधान रामपाल शर्मा ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण लंबे समय से लंबित था। किसी वजह बीच में ही इसका काम रूक गया था, जिसे दोबारा शुरू किया गया है। सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू करने के लिए हवन किया गया है। साथ ही देश में भाईचारा स्थापित करने 
के लिए भी आहुति डाली गई हैं। उन्होंने समाज के लोगों से इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा, एडवोकेट दिनेश पाठक, कोषाध्यक्ष डा.प्रदीप शर्मा, राजेश आत्रेय, आनंद शर्मा, एडवोकेट रंतिरमन शर्मा, मुकेश शर्मा, पवन पहलवान, सुभाष गौड़, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, मास्टर शुगन चंद पाडला, पीतांबर दत्त, बालकिशन शर्मा, देवी राम कसान आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र में 13 को ब्राह्मण आरक्षण की बैठक
राष्ट्रहित मंच के अध्यक्ष धर्मवीर गौड़ और ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट होने जा रहा है। 13 मार्च को कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला में इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें समाज के लोगों से आरक्षण की मांग और जरूरत को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। सोमवार को हुई बैठक में भी आरक्षण का मुद्दा उठा।

(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.