राष्ट्रीय (10/03/2016) 
महिला दिवस के उपलक्ष्य में उम्मीद फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित YMCA में महिला दिवस के उपलक्ष्य में उम्मीद फाउंडेशन द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम में अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं और संस्थानों को सम्मानित किया गया।
उम्मीद फाउंडेशन जो महिलाओं को आत्मनिभर बनाने के लिए काम करता है आज उन महिलाओं को सम्मानित कर रही है, जिन्होंने अपने अपने कार्यक्षेत्रों में महिलाओं का नाम और महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया है संस्था की संचालक फरहा जी का कहना है की महिला दिवस तो हम मानते है पर आज भी हमारे देश में महिलाओं की स्थिति ज्यादा अच्छी नही है।
इस अवसर पे उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा यहाँ रंगारंग कार्यकम का भी आयोजन कियागया जिसका की यहाँ आये लोगों ने खूब आनद लिया ।
Copyright @ 2019.