राष्ट्रीय (10/03/2016) 
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 35 हजार रुपए
कैथल :- सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी करने का अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एटीएम बदलकर पैसे निकलाने की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी हरीश गर्ग ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को उसके खाते से एटीएम के माध्यम से 35420 रुपए निकाले लिए गए। उस समय उसके पास पैसे निकालने की कोई एसएमएस नहीं आया। इस बारे में उसे बाद में पता चला। जब उसने इस बारे में पता लगाया तो पता कि सांपला, बहादुरगढ़ व कैथल के करनाल रोड पर स्थिति पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकले हैं। तीनों जगहों से निकली गई राशि 35420 रुपए है, जबकि उसका एटीएम उसके पास है। सबइंस्पेक्टर कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरीश गर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.