राष्ट्रीय (12/03/2016) 
महिला को लिफ्ट दे कर चोरी कर लिए सोने के कंगन
कैथल:- हुडा सेक्टर 19 निवासी संजय गोयल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी मां कौशल्या देवी सत्संग सुनने के लिए गई थी। सत्संग सुनकर जब उसकी मां वापस आने लगी तो एक कार में दो अज्ञात महिलाएं व एक अज्ञात व्यक्ति था। कार सवार लोगों ने महिला के बेटे का नाम लेकर उसे घर तक छोडऩे की बात कही। बेटे का नाम लेकर बोलने से महिला को लगा कि कार सवार महिलाएं व पुरूष शायद उसको जानते हैं। महिला कार में बैठ गई। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद आरोपियों ने थोड़ी दूरी पर जाकर महिला को कार से उतार दिया, लेकिन कार से उतरने के बाद महिला को पता चला कि उसके हाथ से सोने के दो कंगन निकाले जा चुके थे। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। संजय गोयल का कहना है कि उसकी मां को लिफ्ट देकर धोखे से कंगन निकाले गए हैं। चोरी हुए कंगनों की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। सब इंस्पेक्टर उदयबीर सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.