(13/02/2021)
दिल्ली इंजीनियर एसोसिएशन ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख का सहयोग दिया।

डीडीए, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, एनडीएमसी और डीएसआईडीसी आदि के संगठन दिल्ली इंजीनियर एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 11लाख रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए चेक द्वारा दिए। विकास सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल मैं हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता आरएसएस के दयानंद जी, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय तथा दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। एसोसिएशन के महासचिव परम यादव ने कहा कि हमारे विभिन्न विभागों के हिंदू मुस्लिम अभियंताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपने खून पसीने की कमाई दी है जिससे राम मंदिर में उनका भी योगदान रहे। इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा की अभियंताओं का योगदान भारत निर्माण में सदैव रहा है ऐसे में राम मंदिर के लिए सहयोग सराहनीय है इससे यह लगता है कि हम सब एक हैं। |
Copyright @ 2019.