अपराध (03/06/2022) 
नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हैरोइन सहित गिरफ्तार
थाना सदर की पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर अजायब सिंह औजला ने बताया कि, ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह द्वारा काबू किए गए, आरोपी की पहचान राजन पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव पंडोरी मुशारकती थाना सदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ  एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। माननीय अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोपी खुद भी नशा करने के आदी है। उसका पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी चैक किया जा रहा है।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.