अपराध (04/06/2022) 
नाकाबंदी दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, महिला को किया काबू
लसाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक महिला को, 390 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्धित जानकारी देते एस.आई. लाभ सिंह चौंकी इंचार्ज लसाड़ा ने बताया कि, उन्होंने महिला पुलिस मुलाजिमों के साथ फिल्लौर से शहीद भगत सिंह (नवांशहर) मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कडियाना मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी कि, एक पैदल आ रही महिला पुलिस पार्टी को देखकर दौड़ने लगी। शक पड़ने पर रोक कर जब महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी  ली तो, उससे 390 नशीलियां गोलियां बरामद हुई। कथित दोषी महिला की शिनाखत भजनो पत्नी मक्खन वासी गांव भारसिंघपुरा के तौर पर हुई है। कथित दोषी महिला के खिलाफ केस दर्ज करके  माननीय अदालत में पेश करने उपरांत जेल भेज दिया गया है।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.