अपराध (09/06/2022) 
पुलिस के हाथ लगी सफलता, अफीम सहित यू.पी का नशा तस्कर गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने अफीम समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मूल रूप से यू.पी.के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी के जिला पटियाला के थाना शंभू में नशा तस्करी का केस दर्ज है और इस केस में वह जेल में सजा भी काट चुका है। थाना नई बारादरी के इलाके की रेलवे कॉलोनी से उसे काबू किया गया। उसके खिलाफ थाना नई बारादरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के  के तहत केस दर्ज कर ली गई है आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ की जा रही है।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.