अपराध (09/06/2022) 
चोरों ने दिन-दिहाड़े वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

दीप नगर में राय रैस्टोरैंट की बैकसाइड पर स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए , लाखों रूपए की कीमत के सोने के गहने और हजारों रूपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अलमारी में पड़े हुए ए.टी.एम. कार्ड भी निकाल कर ले गए। दिन-दिहाड़े दोपहर के 12 बजे से 3 बजे के बीच हुई उक्त वारदात की सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंचे थाना जालंधर कैंट की परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. सुरजीत सिंह जौड़ा ने जांच शुरू की।  
घर के मालिक के बेटे सूरज ने पुलिस को बताया कि, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर में कोई भी नहीं था। सूरज ने बताया कि, 3.10  बजे के बाद जब उसके पिता ने घर में आकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 3 लाख रूपए के सोने के गहने व 45 हजार रूपए की नकदी तथा ए.टी.एम. कार्ड गायब था। परगापुर पुलिस का कहना है कि, अलग-अलग पहलूओं से जांच की जा रही है। घर के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चैक किए जा रहे हैं।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.