राष्ट्रीय (07/07/2022) 
बालटाल अमरनाथ पर श्री हनुमत सेवा संघ त्रिनगर द्वारा 27 वर्ष से भंडारा।
भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, जय बाबा बर्फानी नारे को सार्थक करते हुए सन 1995 में स्थापित श्री हनुमत सेवा संघ  त्रिनगर द्वारा 27 वर्ष से लगातार बालटाल अमरनाथ जी पर भोले बाबा की कृपा से सुंदर  भंडारा लगाया रहा है। इस वर्ष भी 30 जून 2022 से 11 अगस्त 2022 तक बालटाल अमरनाथ जी पर सुंदर भंडारे का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आता है। जो आपसी सहयोग एवं सेवा भाव से बाबा की कृपा से एकत्रित हो जाता है।
 भूखे को अन्न प्यासे को पानी जय बाबा बर्फानी को सार्थक करता हुआ यह भंडारा बाबा के दर्शनार्थी यात्रियों -सेवकों का प्रिय भंडारा है ।जिसमें प्रातः 6:00 बजे से नाश्ता, दोपहर का भोजन, सायं कालीन नाश्ता ,रात्रि भोजन, रात्रि को काजू- बादाम  वाला गर्म दूध एवं चाय 24 घंटे चलती रहती है।
हनुमन्त सेवा संघ  के 7-8 सेवादार  यात्रियों की सेवा में 24 घंटे  निरंतर लगे रहते हैं। इसके अतिरिक्त लगभग सो सेवादार जिसमे प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, सफाई कर्मचारी, स्वीपर, वेटर, सुरक्षा कर्मचारी शामिल है अपनी अपनी सेवा में लगे रहते हैं।

 सरकारी निर्देश के अनुसार भोजन में  तली हुई खाद्य सामग्री नहीं होती बल्कि पोस्टिक आहार -नाश्ता- भोजन प्रदान किया जाता है। 

हनुमत सेवा संघ के कार्यकारणी सदस्य श्री सतीश गर्ग (बिट्टू) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 6 जुलाई 2022 बुधवार को बालटाल में श्री हनुमंत सेवा संघ के शिविर  नाश्ते में खीर -जलेबी ,इडली -सांभर, ढोकला, छोले -कुलचे (तंदूर) एवं चाय सेवा थी। जबकि दोपहर के खाने में राजमा- चावल, दम आलू ,शिमला मिर्च ,रायता, तवे की रोटी, अचार, सलादआदि की व्यवस्था थी। इसी तरह रात्रि का भोजन एवं रात को ड्राई फ्रूट वाला गर्म दूध द्वारा सेवा यात्रियों की की जाती है।

इस भंडारे में  अगर कोई तीर्थयात्री रात को 2:00 बजे भी आता है ,उसे भोले बाबा की कृपा से गर्म भोजन मिलता है यह शिविर की विशेषता है।

पिछले कई वर्षों से बालटाल सेवा शिविर में हाजिरी लगाने वाले बिट्टू भाई ने बताया कि इस बार सरकार और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा पक्की सड़कें ,बिजली, शौचालय , सफाई एवं सुरक्षा की सुंदर व्यवस्था है।
 जो कि एक बहुत ही सराहनीय कदम है। 
इस बार यात्रियों के लिए  श्राइन  बोर्ड द्वारा यात्री कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इसके लिए यात्री के पास आधार कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है।  यात्री कार्ड निशुल्क मनाया जा रहा है। इसके बनाने की कोई कठिन प्रक्रिया नहीं है।  
मिलटरी के जवानों  ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुधरेगी से संभाल रखी है ।

वर्तमान में श्री हनुमत सेवा संघ  के प्रधान -विजय गोयल( नया बाजार वाले) 
 महामंत्री-  श्री अनिल गोयल (गोल्डन मसाला )  कोषाध्यक्ष -भारत भूषण कंसल, उपप्रधान -बालकिशन गोयल एवं कार्यकारिणी सदस्य --सुरेश बंसल(डोरा ),सुभाष कंसल ,सतीश गर्ग( बिट्टू), महेंद्र गोयल( एमएलए ),विजेंद्र जिंदल, ओम प्रकाश गुप्ता, विमल सिंघल, सुभाष शर्मा, पुनीत खंडेलवाल आदि की सेवाभावी टीम द्वारा  सुचारू रूप से जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

 ज्ञात रहे त्रिनगर, वजीरपुर, केशव पुरम, अशोक विहार, जेजे कॉलोनी के नजदीक बने वजीरपुर जेजे कॉलोनी  मोक्ष भूमि की जिम्मेदारी भी श्री हनुमंत सेवा संघ सुंदर सेवा भाव से निभा रहा है।
Copyright @ 2019.