विशेष (28/09/2022) 
एक चांसलर , पांच वाईस चांसलर , एक न्यायाधीश , एक डीन सहित 16 संस्थागत पुरस्कार एवं 8 व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं ने ग्रहण किया मदरलैंड एचीवर अवार्ड
युग संस्कृति न्यास एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के संयुक्त  तत्वावधान में एवं मदरलैंड वॉइस दैनिक समाचार पत्र तथा इंदिरा  गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र की सक्रिय भागीदारी में देश के  16  अग्रणी  शैक्षिक संस्थाओं एवं संगठनों एवं 8 व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्र मे जन जागरूकता कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए मदरलैंड एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया  कार्यक्रम का भव्य आयोजन ऑडिटोरियम इंदिरा  गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ होटल जनपथ नई दिल्ली में  किया गया भागीदारी जन सहयोग समिति के महासचिव विजय गौड़ ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में ऐसे विकट समय में जब करोना का भयावक दौर था , लोग अपने घरों में बंद थे उस समय पर भागीदारी जन सहयोग समिति ने साइबर क्राइम , महिलाओं एवं बच्चों का पर अत्याचार सहित अनेकों समाज से जुड़े ज्वलंत विषयों पर राज्य , राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनारों  के  के माध्यम जन जन को जागरूक करने का अभियान चलाया उन्होंने बताया कि इस अभियान में दिल्ली राज्य विधिक सेवायें प्राधिकरण  की प्रमुख भागीदारी  के साथ  इन विजेता संस्थानों एवं संगठनों के सहयोग द्वारा सफल प्रयास जुटाए गए  भागीदारी जन सहयोग समिति ने  युग संस्कृति न्यास एवं मदरलैंड वॉइस इन 16 संस्थाओं एवं संगठनों के उल्लेखनीय योगदान से अवगत कराया और मदरलैंड एचीवर अवार्ड के लिए नामित किया जिस पर  युग संस्कृति न्यास एवं मदरलैंड वॉइस ने स्वीकृति की मोहर लगाई , जिसके लिए सचमुच आचार्य धर्मबीर संस्थापक युग संस्कृति न्यास एवं संजय उपाध्याय सम्पादक मदरलैंड वॉइस प्रशंसा के पात्र हैं

         भागीदारी जन सहयोग समिति के महासचिव विजय गौड़ ने इस अवसर पर विजेता  शैक्षिक संस्थाओं एवं संगठनों के अति वरिष्ठ प्रतिनिधियों  को  पुरस्कार ग्रहण करने से पहले  गोष्ठी विषय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका विषय पर   अपने विचार रखने के लिए मंच पर आमंत्रित किया   स्तुति कक्कर आईएएस ( रिटायर्ड ) , पूर्व सचिव भारत सरकार एवं वर्तमान में चांसलर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय उ.प्र. भारतीय संस्कृति को देश की धरोहर बताते हुए उसके संरक्षण को हर नागरिक की नैतिक जिम्मेवारी बताया उन्होंने स्वामी विवेकानद को अपनी यूनिवर्सिटी का एक आदर्श बताया   ,  प्रोफेसर दिनेश कुमार वाईस चांसलर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी हरियाणा ने विस्तृत्व प्रकाश डालते हुए हरियाणा की हरियाणा संस्कृति एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया  ,  आई के भट्ट वाईस चांसलर  मानव रचना यूनिवर्सिटी हरियाणा ने यथा नाम तथा गुण  का उल्लेख करते हुए युवाओं में संस्कार के महत्व देने को समय की आवश्यकता बताया न्यायाधीश हिमांशु  सहलोत दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण से सम्बंधित कानूनों का जिक्र करते हुए क़ानूनी साक्षरता हर नागरिक में हो , इस बात पर बल दिए एवं प्राधिकरण की कार्य प्रणाली एवं कानूनी सहायता देने में प्राधिकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला  ,  प्रोफेसर रमेश गोयल वाईस चांसलर  दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ने बताया किहम संस्कृत को ये सोचते है कि यह पूजा पाठ का या कुछ कहानियों का विषय है , पर ऐसा नहीं है संस्कृत में ऐसी दवाईयों के बारे में पता चलता है जिस पर आज रिसर्च हो रही है उसका जिक्र वर्षों पहले संस्कृत के श्लोकों में बता दिया गया था जो इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति एवं संस्कृत कितनी जीवन रक्षक दवाइयों की जानकारियों की धनी है इसके अलावा   दिवांशु गोयल रजिस्ट्रार अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्टडीज अरुणाचल प्रदेश ने भी अपने विचारों में अरुणचल प्रदेश की संस्कृति से अवगत कराया एवं यूनिवर्सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अनुभवों को साँझा किया  पुरस्कार समारोह में डॉ. धर्मेंद्र एस. सेंगर  प्रो वाईस चांसलर मानव रचना यूनिवर्सिटी ,प्रोफेसर आलोक त्रिपाठी पूर्व डीन एवं सीनियर फैकल्टी असम यूनिवर्सिटी , प्रो. अरिंजय कुमार जैन  डीन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली डॉ नाहर सिंह संयुक्त निदेशक एवं सीनियर फैकल्टी एससीईआरटी दिल्ली सरकार , आर पी सती निदेशक ( शिक्षा ) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद सहित अन्य विजेता  संगठन एवं यूनिवर्सिटीज से दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय दिल्ली, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय राजस्थान,   , के.आर.मंगलम विश्वविद्यालय हरियाणा , डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब , राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश , एमसीडी के प्रतिनिधि अधिकारियों ने संस्थागत पुरस्कार ग्रहण कर गौरवान्वित महसूस किया  इसके अतिरिक्त आर के शर्मा महानिदेशक दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी  ,  जे पी सिंह पुलिस महानिरीक्षक हिमाचल प्रदेश सहित देश की 10 हस्तिओं को  मदरलैंड एचीवर अवार्ड व्यक्तिगत रूप में  नवाजा गया
   समारोह में युग संस्कृति न्यास के फाउंडर आचार्य धर्मबीर एवं मदरलैंड वॉइस के संपादक संजय उपाध्याय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों को को निरन्तर देशभर में जारी रखा जायेगा समारोह में इंजीनियर पवन गुप्ता , पत्रकार  आर के मदान, अधिवक्ता दिनेश पावा ,  शिक्षाविद उर्मिल वत्स , शिक्षाविद रूमी गुप्ता , शिक्षाविद रमा , सामाजिक कार्यकर्ता गुरनाम सिंह भाटिया , दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी महेश शर्मा  सहित   देश के विभिन्न भागों से गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया कार्यक्रम के सफल संयोजन में भागीदारी जन सहयोग समिति के उपाध्यक्ष भारत भूषण , समिति सदस्य सलिल कपूर एवं न्यास के परिधानं प्रमुख  ने उल्लेखनीय योगदान दिया 
दिल्ली से दलीप शर्मा की विशेष रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.