राष्ट्रीय (21/04/2010) 
संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार किसी महिला को मिलेगी मौत की सजा
दुबई 20 अप्रैल। यह पहली घटना होगी जब किसी महिला को संयुक्त अरब अमीरात में मौत की सजा दी जाएगी। ज्ञात हो कि सात साल पहले एक उक्त महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। शीर्ष न्यायालय ने उक्त महिला की मौत की सजा बरकरार रखा है। हालांकि चारों आरोपी ने सजा खारिज करने के लिए शीर्षस्थ न्यायालय में अपील भी किया है। लेकिन शीर्ष न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। ये चारो आरोपी 2003 से ही शारजाह के केन्द्रीय कारागार में बंद है।
Copyright @ 2019.