राष्ट्रीय (21/04/2010) 
पाकिस्तान सानिया और शोएब को ब्रांड एम्बेस्डर बनाएगा
नई दिल्ली  21 अप्रैल।  भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को पाकिस्तान सरकार ने उन्हें अपने देश का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के जनकल्याण मंत्रालय ने इन दोनों स्टारों को देश की बढ़ती आबादी को रोकने के लिए ब्रांड दूत बनाने के स्वीकृति दी है। पाकिस्तान के जनकल्याण मंत्री फिरदौश आशिक अवाना ने नई दिल्ली में आयोजित एसोचैम की एक बैठक को संवोधित करते हुए पत्रकारों से कहा है कि जब सानिया और शोएब पाकिस्तान आयेंगे तो उन्हें एक आधिकारिक समारोह में ब्रांड दूत बनाया जायेगा। फिरदौस ने यह भी कहा है कि सानिया और शोएब की शादी से दोनों देशों के बीच रिश्तो में मिठास आई है।
Copyright @ 2019.