राष्ट्रीय (21/04/2010) 
विश्व कप 20-20 के टाइटल गीत की शूटिंग लवली पब्लिक स्कूल में

नई दिल्ली 21 अप्रैल।  न्यू लूक मूवीज के बैनर तले आगामी विश्व कप 20-20 के टाइटल गीत हम हैं इंडियन की शूटिंग दिल्ली स्थित लवली पब्लिक स्कूल में की जा रही है। देश के कई हिस्सों में इसकी शूटिंग की जाएगी। दिल्ली के बाद जयपुर और मुंबई के खास लोकेशन पर इस गीत की शूंिटंग होने वाली है। लगभग पांच मिनट के इस गीत में पूरे देश को ही समाहित करने की मंशा निर्माता की है। निर्माता जावेद खान का कहना है कि वल्र्ड कप 20-20 शुरू होने से एक सप्ताह पहले इसके प्रोमो को देश के तमाम बड़े चैनलों पर दिखाये जायेंगे। इस गीत में नेता, अभिनेता, खिलाड़ी और देश के जाने माने हस्ती को भी शामिल किया जायेगा। हम है इंडियन में देश का जज्बा दिखेगा। यह गीत जाने वाले गायक मोहम्मद सलामत, राजा हसन और रहमान के सुरीली आवाजों से सजी हैै। गीतकार हस्सान इनायती की रचना को अफरोज खान ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। इसके निर्देशक लक्ष्मी नारायण हैं और कोरियोग्राफी आरती एवं राज ने की है। मुख्य कलाकारों में जावेद मंसुरी, जावेद खान, मो. सलामत, राजा हसन और रहमान हैं। 

Copyright @ 2019.