राष्ट्रीय (22/04/2010) 
बेलगाम होती महंगाई पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली 21 अप्रैल। देश में बेलगाम होती महांगाई के लिए कांग्रेसनीत यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि वर्तमान सरकार के रहते महंगाई के घटने की संभावना नहीं है। महंगाई से निजात का एक ही विकल्प है इस सरकार को उखाड़ फेकें। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में लाखों लोगों की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इस महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखो टन अनाज गोदाम में सड़ रहे हैं। इस सरकार ने जमाखोरी को बढ़ावा दिया है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए देश में कारोबारी अनाज को गोदाम में जमा कर रहे है जिस कारण कई जरूरी वस्तुएं बाजार में महंगे दामों पर मिल रहे है। नितिन गडकरी ने आगे कहा है कि गरीबों के हितों के बारे में बात करने वाली कांग्रेस सरकार यह बताये कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए कौन सा हित का काम किया है। आज देश में सभी वर्ग महंगाई की मार झेल रहे है। गडकरी ने मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इस देश की सत्ता जाने माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के हाथ में है। लेकिन देश की अर्थव्यस्था किस तरह चरमरा रही है वह इसे अच्छी तरह समझ रहे है। यह सरकार सिर्फ कारपोरेट के हित मंे काम कर रही है। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे है क्योंकि वह कर्ज से दबते जा रहे है। उन्हें उनकी फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। इस देश में आज जनता महंगाई से त्रस्त है और युवा वर्ग बेरोजगारी से। आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। गडकरी ने कहा कि महंगाई सिर्फ सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण बढ़ी है। अगर इसपर तत्काल काबू नहीं पाया गया तो देश में भुखमरी की स्थिति पनप जाएगी। जिस परिवार में एक व्यक्ति कमाने वाला है उसपर महंगाई की गाज किस तरह गिर रही है वह वही जानता है। इस महंगाई ने बच्चो के निवाले छिन लिए है। आने वाले समय में दूध के दाम और बढ़ेंगे। इस तमाम परिस्थितियों के देखते हुए जनता यह खुद आकलन करें कि यह सरकार आम जनता के हित में क्या कर रही है। गडकरी ने कहा कि महंगाई और देशोें मंेे भी है लेकिन भारत में महंगाई की दर सबसे ज्यादा है। जहां अन्य देशों में दो प्रतिशत है वहीं भारत में महंगाई की दर 11 प्रतिशत है। फिर भी सरकार को महंगाई की कोई चिंता नहीं है।

Copyright @ 2019.