राष्ट्रीय (23/04/2010) 
कोसी बाढ़ पीड़ितो को विश्व बैंक देगा 800 करोड़
पटना 23 अप्रैल। कोसी बाढ़ पीड़ितों को उनके आजीविका तथा आवास के पुनर्निर्माण के लिए विश्व बैंक 800 करोड़ रूपये देनेे का एलान किया है। ज्ञात हो कि बिहार में कोसी नदी के कारण हर साल बाढ़ से तबाही आती है। गत दिनों विश्व बंैंक के दक्षिण एशिया के रिजिनल कोर्डिनेटर की टीम मे ंकोसी से प्रभावित इलाकों का दौरा कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस विशेष मुलाकात मे रिजिनल कोर्डिनेटर क्रिस्टोफर पुच ने बाढ़ पीडितों के पुनर्निर्माण के लिए 800 करोड़ रूपये देने की बात कही है। इस संदर्भ में नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि क्रिस्टोफर पुच की टीम बिहार में दो चरणोे में  काम करेगी। पहले चरण में कोसी नदी से बाढ़ के कारण ध्वस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण का काम करेगी तथा दूसरे चरण में बाढ़ पीड़ितों के आजीविका के लिए व्यापक कदम उठायेगी। जिसमें घरेलू रोजगार का प्रोत्साहित करना भी शामिल हैं।
Copyright @ 2019.