राष्ट्रीय (23/04/2010) 
राठौर ने लौटाया अपना पुलिस पदक

चंडीगढ़ 23 अप्रैल। रूचिका गिरहोत्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौर ने अपना पुलिस पदक सरकार को लौटा दिया है। केन्द्र सरकार ने तीन सप्ताह पूर्व राठौर को पुलिस पदक लौटाने के निर्देश दिये थे। पुलिस सुत्रो के मुताबिक राठौर ने अपना पुलिस पदक लौटा दिया है, इस पदक कोे गृह विभाग आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। विदित हो कि केन्द्र सरकार ने राठौर के पदक को अमान्य घोषित कर दिया था। राष्ट्रपति सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक एक जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राठौर को जो पुलिस पदक प्रदान किया गया है उसे अमान्य घोषित किया जाता है। 1985 बैच के इस आईपीएस अधिकारी के खिलाफ 1990 में रूचिका गिरहोत्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने के मामले दर्ज है। तीन साल बाद 1993 में रूचिका गिरहोत्रा ने खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद रूचिका के पिता सुभाष चंद गिरहोत्रा ने राठौर के खिलाफ हत्या एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेरबदल की शिकायतें दर्ज कराई थी। सीबीआई की एक अदालत ने 22 दिसम्बर 2009 को रूचिका प्रकरण पर राठौर को छह माह की सजा भी सुनाई थी। 
Copyright @ 2019.