राष्ट्रीय (23/04/2010) 
नीतीश बेवजह बिहार की उपेक्षा का राग आलाप रहे हैं : पासवान

पटना 23 अप्रैल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केन्द्र पर बिहार की उपेक्षा का बेवजह राग आलाप रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर यह भी आरोप लगाया है कि राज्य में जन वितरण प्रणाली में घोर भ्रष्टाचार है। आवंटित अनाज का भी वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत केन्द्र से मिलने वाली राशि सही तरीके से खर्च नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि राज्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17 हजार करोड़ रूपये उपलब्ध कराये गये हैं लेकिन खर्च मात्र तीन हजार करोड़ हो पाये हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं के लिए भी केन्द्र सरकार से राशि मिल रही है। फिर भी राज्य सरकार केन्द्र पर उपेक्षा का आरोप लगा रही है।  सरकार यह बताये कि अब तक सड़क निर्माण के लिए प्राप्त राशि खर्च क्यों नहीं हो पाई है। हाल मंें अररिया और पूर्णिया जिले में आये भयंकर चक्रवात से जान माल की छति पर पासवान के कहा है कि राज्य सरकार ने वैसी कोई व्यवस्था नहीं की है जिससे आपात स्थिति से निपटा जाये। चक्रवात में मारे गये लोगों के परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। कोसी आपदा पर भी पासवान ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कोसी आपदा से निपटने के लिए केन्द्र से कितना पैसा मिला और कितना खर्च किया गया, यह जनता को जाने का हक है।
Copyright @ 2019.