राष्ट्रीय (25/04/2010) 
भाजपा में मुसलमानों को जोड़ने की जुगत में गडकरी

नई दिल्ली 25 अप्रैल। भाजपा के नये अध्यक्ष नितिन गडकरी पार्टी में अब मुसलमानों को जोड़ने की पहल कर रहे हंै। गडकरी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संवोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों  के नजर में पार्टी की अलग छवि बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने मुसलमानों के अहित में ऐसा कोई काम नहीं किया है। उन्होंने भाजपा के मुख्य मुद्दों मे समान नागरिक संहिता और अयोध्या में राम मंदिर मुद्दों को शामिल किये जाने पर कहा है उन्हें इस बात का कोइ खेद नहीं है। यह परस्पर विचार पर निर्भर है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक सांप्रदायिक पार्टी नहीं है। परिस्थितियां और देश की राजनीतिक मसले पर वैचारिक मतभिन्नता ने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी की छवि बना दी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी न सांप्रदायिक पार्टी है और न ही जाति आधारित पार्टी। इस पार्टी में जाति, धर्म और वर्ग का कोई स्थान नहीं है। गडकरी ने आगे कहा कि भाजपा चाहती है कि मुसलमान भाजपा के साथ चले। भाजपा अध्यक्ष की मंशा को देखते हुए यह साफ पता चलता है कि अगले चुनाव में मुसलमानों को आकर्षित करने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंनें कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले पचास साल के दौरान कांग्रेस पार्टी मुसलमानों के हित में अगर कोई कोई उचित प्रयास करती तो आज मुसलमान समुदाय में घोर गरीबी और अशिक्षा नहीं रहती। देश के तमाम पार्टियोे ने मुसलमानों का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया है। मुसलमान एक बार भाजपा पर विश्वास करके तो देखे। बाबरी मस्जिद तोडे जाने पर इसे गडकरी ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि जिस ढांचा को तोड़ गया वह विवादित ढांचा था।
Copyright @ 2019.