राष्ट्रीय (26/04/2010) 
हरियाणा सरकार ने पुलिस में दस फीसदी महिला आरक्षण की घोषणा की

गुडगांव 26 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गंुडगांव में एक आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की कमी को देखते हुए पुलिस में दस फीसदी महिलाओ के लिए आरक्षित किये गये हैं। हुड्डा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार  लगभग एक हजार महिला सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रही है। हुड्डा के मुताबिक राज्य सरकार ने गुड़गांव मे भारत सरकार द्वारा चैथी इंडियन रिजर्व पुलिस बटालियन की स्थापना की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि गुड़गांव में इसकी भर्ती चयन बोर्ड की स्थापना की गई है।  आने वाले समय में राज्य इंडियन रिजर्व पुलिस की भर्ती का केन्द्र बनेगा। हुड्डा ने राज्य में पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने का भी प्रयास किया है। एक मानक के आधार पर जो सिपाही 16 साल में हवलदार बनता था अब उसे 12 साल में ही हवालदार बना दिया जायेगा। जबकि एक हवलदार को एएसआई बनने में 30 वर्ष लग जाते थे अव वह 22 बर्ष में ही एएसआई बन जायेंगे। वहीं एसएसआई से एसआई बनने की अवधि 35 वर्ष है जिसे सरकार ने घटाकर 30 वर्ष कर दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि पुलिस विभाग में विकास की योजनाओं को और गति देने के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव विचाराधीन है।
Copyright @ 2019.