राष्ट्रीय (29/04/2010) 
बिहार में नाव पलटने से आठ लोगों की मौत
पटना 29 अप्रैल। बिहार के सहरसा जिलें कोसी नदी में एक नाव दुर्धटना में आठ लोगों की मौत हो गई है  जिसमें चार लड़कियां भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक इस नाव पर बारह लोग सवार थे और अपने गांव लौट रहे थे तभी वालवाघाट के निकट नाव पलट गई जिसमें चार लोग किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई बाकी आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक छह शवों को निकाला गया है दो शवों की खोजबीन के लिए गोताखोरों की मदद ली गई है।   
Copyright @ 2019.