राष्ट्रीय (30/04/2010) 
महाराष्ट्र को बांटने वालों की खैर नहीं : बाल ठाकरे
मुंबई 30 अप्रैल। शिव सेना के प्रमुख बाल ठाकरे ने मुखपत्र सामना में कहा है कि कई सियासी पाटियां महाराष्ट्र को अलग कर एक विदर्भ राज्य बनाने के फिराक में है। उनका यह कदम विदर्भ के विकास से नहीं बल्कि राजनीति से जुड़ा है। राजनीतिक पार्टियां इस हरकत से बाज आये नहीं तो उनकी खैर नहीं। शिवसेना उनसे अकेले लड़ने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा है कि अगर अलग विदर्भ राज्य की स्थापना होती है तो न ही उनसे मराठी का विकास होगा और न ही मराठी उसपर राज्य करेंगे। ठाकरे का कहना है कि कुछ पार्टियां विदर्भ राज्य के नाम पर मराठी जनता को बांट रही है और आंदोलन चला रही है। यह महाराष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने विदर्भ की जनता से कहा है महाराष्ट्र बंट जाने से उनकी एकता भी बंट जायेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इटली पुत्र राहुल गांधी चर्चा में बने रहने के लिए तुच्छ राजनीति कर रहे है। वह कभी मुंबई की लोकल ट्रेन में घुमकर अपने को बादशाह समझ बैठते हैं तो कभी गरीबों के घर खाना खाकर गरीबों के हितैषी बनने का ढांेग करते हैं। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता को सिर्फ शिवसेना ही भला चाहती है बाकी सारे तो उनसे राजनीतिक लिप्सा से जुड़े है। उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे का नाम लिये बिना ही कहा है कि महाराष्ट्र की जनता को यह फैसला करना है कि उसे किस पार्टी के साथ चलना चाहिए। यहां तो बहुत आये लेकिन सिर्फ आया राम गया राम ही बनकर रह गये और उसी में वह खुश है।
Copyright @ 2019.