राष्ट्रीय (30/04/2010) 
भाजपा ने समर्थन वापसी का फैसला टाला, झारखंड में नये मुख्यमंत्री पर विचार
नई दिल्ली 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में शिबु सोरेन की सरकार से समर्थन वापसी के फैसले को टाल दिया है और  अब सरकार गठन को लेकर नये नेतृत्व पर विचार किया जा रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा में मंथन जारी है तथा मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में कई उच्च पदस्थ नेता के विचार अलग अलग है। पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर आदिवासी और गैर आदिवासी के मुद्दे पर पार्टी के नेता बंटते नजर आ रहे हैं। पार्टी में एक धड़ा यशवंत सिन्हा को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रहा है तो दूसरा धड़ा आदिवासी नेता को ही तरजीह दे रहा है। अगर पार्टी आदिवासी नेता पर विचार करती है तो रघुवर दास पहले विकल्प में होंगे। लेकिन मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भाजपा के दिशा निर्देश अब तक स्पष्ट नहीं हो पाये है। उल्लेखनीय है कि झांरखड में सोरने की गिरती हुई सरकार को देखते हुए शिबु सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र लिखकर समर्थन वापसी पर विचार करने एवं भाजपा नेतृत्व में सरकार गठन करने की बात कही है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को झामुमो समर्थन करेगा। इसके बाद पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के बीच एक बैठक हुई जिसमें पार्टी हाईकमान ने समर्थन वापस लेने का फैसला किया है और भाजपा नेतृत्व में सरकार गठन की बात कही गई। भाजपा में अब झारखंड में नये मुख्यमंत्री के लिए मंथन शुरू है।  
Copyright @ 2019.