राष्ट्रीय (30/04/2010) 
विश्व के सौ प्रभावशाली हस्तियों की सूची में मनमोहन, सचिन समेत नौ भारतीय शामिल

वाशिंगटन 30 अप्रैल। प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका की ओर से किये गये सर्वे में विश्व के 100 प्रभावशाली हस्तियों में भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के अलावा नौ भारतीय को शामिल किया गया है। प्रभावशाली हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूइज इनासियो लूला डा सिल्वा हैं। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चैथे स्थान पर है। वहीं प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को 19वां स्थान प्राप्त हुआ है। 13वें स्थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमत्र्य सेन 20वें स्थान पर है। पत्रिका ने सचिन तेंदुलकर के बारे मेें लिखा है कि तेदुलकर करोड़ो लोगों के प्रशसंक के तौर पर जाने जाते हैं विपक्षी टीम भी उनके प्रदर्शन को देखकर उनके प्रशंसक बन जाते है। जबकि जाने माने लेखक चेतन भगत के बारे में कहा गया है कि चेतन भगत के लेखों ने पाठकों को प्रभावित किया है। चेतन भगत एक नई चेतना के प्रवाह है। जबकि प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह  के बारे में सर्वे में कहा गया है कि मनमोहन सिंह एक सक्षम प्रधानमंत्री है और आर्थिक विकास में  उनका कदम सराहनीय हैं। वह देश को शक्तिशाली बनाने में जुटे हैं। प्रभावशाली हस्तियों की सूची में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा हावर्ड विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रो. अतुल गावंडे और संजीत राय भी शामिल है।
Copyright @ 2019.