राष्ट्रीय (01/05/2010) 
गंगा तट पर मिले चार डाल्फिन के शव
पटना 01 अप्रैल। केशवराय घाट पास चार डाल्फिन के शव मिलने से  पुलिस विभाग में हड़कंप मची है।  गंगा तट पर चार डाल्फिन के शव मिलने से जहां लोग हैरान हैं वहीं वन विभाग में हड़कम्प मची है। इस राष्ट्रीय जलीय जीव के हत्यारों की तलाश में शाम गायघाट पहुंची वन विभाग की टीम ने मोटर बोट से गंगा में छापेमारी की। टीम दीदारगंज तक गयी लेकिन कोई माफिया हाथ नहीं आया। प्रमंडल वन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि डाल्फिन का अन्त्यपरीक्षण संजय गांधी जैविक उद्यान में कराया गया जिसमें चिकित्सक ने लाठी-डंडा और ईट-पत्थर से इस जल जीव को मारे जाने की पुष्टि की है। डाल्फिन के शव को शोध के लिए साइंस कालेज में के सुपुर्द किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि संसाधन की कमी के कारण डाल्फिन बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। विशेष अभियान चलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। संसाधन उपलब्ध होते ही अभियान तेज कर दिया जाएगा। छापामार दल में शामिल रेंज आफिसर अवधेष कुमार ने बताया कि इंसान प्रेमी डाल्फिन को संरक्षित करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। पटना के दस घाटों पर बोर्ड लगाकर लोगों को जागरुक किया जायेगा। विभागीय फोर्स के साथ डीएफओ और रेंज आफिसर गायघाट से दीदारगंज तक के विभिन्न घाटों का मुआयना कर माफिया की टोह लेते रहे लेकिन निराशा हाथ लगी।
Copyright @ 2019.