राष्ट्रीय (01/05/2010) 
अमेरिका ने दिल्ली में आतंकवादी हमले की चेतावनी दी
नई दिल्ली 01 मई। अमेरिका ने आज भारत में रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी किया है जिसमें कहा है कि दिल्ली के मुख्य व्यापारिक स्थलों पर आतंकवादी हमले की संभावना है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि आतंकवादी दिल्ली में हमला करने की योजना बना रहे है इसलिए अमेरिकी जनता दिल्ली के मुख्य व्यापारिक स्थलों जैसे कनाट पैलेस, चांदनी चैक, करोल बाग, सरोजनी नगर के अलावा भीड़ भाड़ के इलाके में जाने से बचें। अमेरिका ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि भारतीय मीडिया एवं उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहे तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से दूर रहें। अमेरिका का मानना है कि आतंकवादी भारत में सैलानियों को निशाना बना सकते है । ज्ञात हो कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में सैलानियों को ही निशाना बनाया गया था। उसी घटना को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को उन व्यापारिक स्थलों से दूर रहने की हिदायत दी है।
Copyright @ 2019.