राष्ट्रीय (03/05/2010) 
झारखंड में मुख्यमंत्री को लेकर उलझन में फंसी है भाजपा
नई दिल्ली, 2 मई। झारखंड की सियासी गर्मी की तपिस से दिल्ली में बैठे भाजपाई अब परेशान दिख रहे है। भाजपा के नेता अब तक यह फैसला नहीं कर पाये है कि झारंखंड में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाये। विदित हो कि  संसद में कटौती प्रस्ताव पर यूपीए सरकार के पक्ष में झारखंड के मुख्यमंत्री शिबु सोरेन के मतदान किये जाने के बाद झारखंड में सियासी भूचाल आ गया और भाजपा ने शिबु सोरेन से समर्थन वापस लेकर सरकार को अल्पमत में ला दिया। शिबु सोरेन ने भाजपा को समर्थन वापसी के फैसले पर पत्र लिखकर फिर से विचार करने को कहा था साथ ही यह भी उन्होंने कहा था कि भाजपा चाहे तो झारखंड में मुख्यमंत्री के लिए कोई नया नेता चुन ले मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है लेकिन समर्थन वापसी का फैसला टाल दे। सोरेन के उस पत्र पर भाजपा में बड़े नेताओं की एक बैठक में तमाम पहलुओ पर समीक्षा की गई और फिर भाजपा ने समर्थन वापसी के फैसले केो टाल दिया। अब भाजपा इस उहापोह में है कि झारखंड में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाये। मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा नेताओं में मतभेद है। कोई वहा आदिवासी समुदाय से ही मुख्यमंत्री बनाये जाने के पक्ष में है तो कोई गैर आदिवासी के पक्ष में। ऐसे हालत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाये।
Copyright @ 2019.