राष्ट्रीय (03/05/2010) 
राज्य का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता: नीतीश
पटना 2 मई । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 120 करोड़े 59 लाख रूपये की 118 योजनाओं को लोकापर्ण किया है। विश्वास यात्रा के दौरान सीतामढ़ी जिले में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि बिहार बदलाव के दौर में हे। बिहार के हर क्षेत्र में होने वाले सकारात्मक बदलाव को आप खुद देख सकते है। हमारी सरकार ने सबसे पहले मूलभूत आवश्यकताओं पर बल दिया है और अब तक के कार्यकाल मे सरकार ने जो भी विकास किया है उसका आकलन हम खुद नहीं कर रहे है बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है।  नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि इस प्रदेश के लिए मानव संसाधन सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार ने बिहार पर पर अपराध, भ्रष्टाचार और कई तरह के लगे कलंक को मिटाने का भरपूर प्रयास किया है। हमारे लिए बिहार का विकास पहली प्राथकिता है और आगे भी रहेगी। उन्होंने आगे कहा है कि बिहार के लोगों में मेहनत करने की अदभूत क्षमता है बिहार के लोग अपने असाधारण प्रतिभा के कारण देश विदेश में सफलता का परचम लहरा रहे हे। हर क्षेत्र में बिहार के लोगों ने बुलंदियों तक पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा है कि बिहार को और समृद्ध बनाने के लिए सरकार दृढ़ है। किसी भी क्षेत्र में विकास करने के लिए सकारात्मक सोच और स्वच्छ माहौल की जरूरत पड़ती है। हमारी सरकार राज्य में स्वच्छ, शिक्षित और विकास का माहौल बनाने के लिए प्रयासरत है।
Copyright @ 2019.