राष्ट्रीय (03/05/2010) 
नेपाल में माओवादियों का हड़ताल जारी, राजनीतिक संकट के आसार

काठमांडू 03 मई। नेपाल में माओवादियों द्वारा देशव्यापी हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है, जिससे नेपाल में राजनीतिक संकट पुनः गहराता दिख रहा है। माओवादी और सत्तारूढ़ दलों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण माओवादियांें ने बंद को जारी रखने  का एलान किया है। इस बंद से आम जनजीवन प्रभावित है साथ ही राजनीतिक अस्थिरता पनपने के आसार दिख रहे हैं। माओवादी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं वहीं सत्तारूढ़ सरकार उनकी मांगों को सिरे से खारिज कर रही है। सीपीएन माओवादी, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन यूएमएल ने सरकार में हिस्सेदारी का जो प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है उसपर आम सहमति अब तक नहीं बन पाई है। माओवादियों को सरकार सत्ता में भागीदार नहीं बनाना चाहती है।  माओवादियों ने सत्ता पक्ष में भागीदार बनाने के लिए वार्ता पर पहल की है। लेकिन नेपाल सरकार के तरफ से अभी तक कोई ऐसे संकेत नहीं मिले हैं जिससे लगे कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विराम लग सकता है। सत्ता में हिस्सेदारी के सवाल पर नेपाल में विपक्ष की एकमत नही है। सत्ताधारी और विपक्ष के बीच भी अभी तक इस बंद को रोकने के लिए कोई बातचीत नहीं हुई है। सरकार ने इतना जरूर है कि माओवादी अगर अपनी बात पर अड़े रहे तो सरकार सैन्य कार्रवाई पर उतर जाएगी।
Copyright @ 2019.