राष्ट्रीय (05/05/2010) 
गिरिजा व्यास ने कीं निरूपमा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलने की वकालत
नई दिल्ली 05 मई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा व्यास ने निरूपमा पाठक हत्या मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थानांतरित किये जाने की वकालत की है। दिल्ली में गिरिजा व्यास ने पत्रकारों को बताया कि उनहोंने झारखंड सरकार को फोन पर कह दिया है इसकी जांच जल्द से जल्द पूरी करे। उन्होंने यह भी कहा है कि इस हत्या मामला को फास्ट टैक कोर्ट में चलनी चाहिए। जिससे आरोपियो की सजा जल्दी मिल सके। आईआईएमसी के कई छात्र एवं कई मीडिया कर्मी इस मामले की त्वरित जांच के लिए एक ज्ञापन महिला आयोग को सौंपा था। इस संदर्भ में गिरिजा व्यास ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि हमाारी कोशिश यही है कि निरूपमा पाठक हत्या में दोषी पाये जाने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले में निरूपमा की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है उम्मीद है कि इस हत्या के कारणों का खुलासा हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार में काम करने वाली निरूपमा पाठक झारखंड के कोडरमा में अपने घर गर्ठ थी। उन्हें जल्दी ही दिल्ली लौटना था लेकिन 29 अप्रैल के वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। पोस्टमार्टन रिपोर्ट से तो यह साबित हो गया है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस हत्या की जांच के लिए निरूपमा की मां को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस घटना का अंजाम अकेले नहीं दिया जा सकता है। इस सबंध में परिवार के अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस हत्या में कितने लोग शामिल है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। 
Copyright @ 2019.