राष्ट्रीय (08/05/2010) 
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली 8 मई। कल देर रात पुलिस के पास एक फोन आया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है पुलिस जांच मे जुट गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस धमकी भरे फोन की पुष्टि की गई है। पुलिस के अनुसार किसी ने देर रात फोन किया और मुख्यमंत्री को जान से मारने की बात कही। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है फोन कहां से और किसने किया। पुलिस कंट्रोल रूम ने इस धमकी भरे फोन की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुचाई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस फोन करने वालों का पता लगाने में जुट गई है।
Copyright @ 2019.