राष्ट्रीय (08/05/2010) 
दिवगंत निरूपमा पाठक के प्रेमी प्रियभांशु रंजन पर मुकदमा दर्ज

कोडरमा 8 मई। नई दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार में काम करने वाली पत्रकार निरूपमा पाठक के कथित हत्या के आरोप मे उसके प्रेमी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोडरमा पुलिस ने प्रियभांशु रंजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 376, 420, तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  निरूपमा की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार उसकी मां के आदेश पर पुलिस ने प्रियंभाशु के खिलाफ हत्या, बलात्कार, धोखाधड़ी एवं आपराधिक धमकी के तहत आरोपी बनाया गया है। निरूपमा और प्रियभांशु के बीच आईआईएमसी के पढ़ाई के दौरान से ही प्रेम संबंध था। दोनों इस प्रेम को विवाह में बदलना चहते थे। लेकिन निरूपमा के परिवार को यह विजातीय शादी स्वीकार नहीं थी। 29 अप्रैल को निरूपमा कोडरमा में अपने रूम में मृत पाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे हत्या करार दिया है। निरूपमा की गला घोटकर हत्या की गई थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निरूपमा के पेट में 12 सप्ताह के भ्रूण पलने का खुलासा हुआ। आशंका यही है कि समाज में लोकलाज बचाने के लिए उसके परिवार वालों ने निरूपमा की हत्या कर दी है। हालांकि इसकी जांच चल रही है। निरूपमा की हत्या किसने की है और कितने लोग शामिल थे अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। निरूपमा की मां ने निरूपमा के प्रेमी प्रियभांशु को इस हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। एक कुंबारी लड़की को मां बनने जैसी स्थिति प्रियभांशु ने निरूपमा के समक्ष ला दी। पुलिस ने निरूपमा की मां की बातों की गंभीरता से लेते हुए आज प्रियभांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।  
Copyright @ 2019.