राष्ट्रीय (08/05/2010) 
झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय
नई दिल्ली 08 मई। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज राजनीतिक झझटों को दूर करते हुए कहा है कि वह भाजपा को बिना शर्त समर्थन करने के लिए तैयार है। भाजपा को अपना नया नेता चुनने के लिए झामुमों के तरफ से कोई दबाव नही। नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में लंबी चली दोनों दलों के बीच बैठक के बाद झामुमों ने अंततः अपना फैसला सुना दिया। दोनों दलों ने इस राजनीतिक विवाद को खत्म करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री शिबु सोरेन का कहना है कि भाजपा झारंखड के लिए नया नेता जल्द ही चुन लें जिससे राज्य में राजनीतिक संकट न पनप सके। शिबु सोरेन ने कहा है कि वह जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं। भाजपा की संसदीय दल की बैठक 10 मई को होना है संभवतः उसी दिन नया नेता का चयन होगा। विदित हो कि सत्ता से हटने से पूर्व झामुमों ने भाजपा के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था कि झारखंड में बचे हुए कार्यकाल को दोनो ही दल रोटेशन के आधार पर चलाये। जिसपर दोनों दलों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन आज बैठक में झामुमों ने स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा को बिना शर्त समर्थन देगा। भाजपा अपना नया नेता जल्द से जल्द चुन ले। पार्टी ने 10 मई को संसदीय मीटिंग की तारीख तय की है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में झारखंड के नये मुख्यमंत्री पर सहमति बन जायेगी। विदित हो कि झामुमो से समर्थन वापसी के बाद जब झामुमों ने भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी तो काफी माथापच्ची करने के बाद भी झारखंड में मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आपसी सहमति नहीं बन पाई थी। क्यांेकि आदिवासी और गैरआदिवासी को लेकर पार्टी नेता बंट गये थे। इस बार क्या होता है यह 10 मई को पता चल जायेगा।
Copyright @ 2019.