राष्ट्रीय (08/05/2010) 
दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ सम्मन जारी किया
नई दिल्ली 08 मई। एक स्टंटमैन को मेहनताना नहीं देने के आरोप में न्यायालय ने फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ सम्मन जारी किया है।  एक स्टंटमैन ने आरोप लगाया है कि सुनील शेट्टी ने उन्हें  50 लाख की जगह मात्र एक लाख रूपये ही अब तक दिये हैं। जब वह मांगने जाते हैं तो उन्हें धमकी जा जाती है। पूरन सिंह दिल्ली के शाहदरा निवासी हैं और उनकी फिल्मों में स्टंटमैन के रूप में कार्य किया था। वह जब भी बकाया पैसों की मांग करते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। उल्लेखनीय है कि स्टंटमैन ने 2008 में शाहदरा डिविजन के समक्ष न्याय दिलाने के लिए कई बार अपील की। लेकिन उनका आरोप है कि उनहें पुलिस विभाग से भी कोई सहयोग नहीं मिला। तब दिसंबर 2008 में स्टंटमैन पुरन चैहान ने कडकड़डूमा कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस संबंध में अदालत ने कार्रवाई के दौरान सम्मन भी जी थी लेकिन एक बार भी सुनील शेट्टी अदालत में हाजिर नहीं हो सके। हाल में 15 जनवरी 2010 को भी अदालत ने सुनील शेट्टी के खिलाफ सम्मन जारी किया था। फिर भी वह अदालत में हाजिर नहीं हो सके। सूत्रों का मानना है कि सम्मन जिस पता पर पहुंचती थी वहां से सुनील शेट्टी अपना पता बदल चुके हैं। उचित पता नहीं मिलने के कारण सुनील शेट्टी के पास जारी सम्मन नहीं पहुच पा रहा है। स्टंटमैन की शिकायत पर अदालत ने कल पुनः एक सम्मन जारी किया है और कहा है कि यह सम्मन हर हाल में उनके पास पहुच जाना चाहिए। इस बार सुनील शेट्टी को हर हाल में अदालत के सामने हाजिर होना है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को मुकर्रर की गई है।
Copyright @ 2019.