राष्ट्रीय (08/05/2010) 
उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की सभावना, तापमान में थोड़ी कमी
नई दिल्ली 08 मई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में 24 घंटों के भीतर बारिश होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होने के आसार है। असम मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, और मिजोरम में बादलों को गरजने लेकिन छिटपुट बारिश होने के बारे में मौसम विभाग का आकलन है। उत्तर भारत में हवा के साथ हल्की बारिश होने से प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी एवं तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तटीय क्षेत्रों में हल्की बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना है।  
Copyright @ 2019.