राष्ट्रीय (09/05/2010) 
रूस में कोयला खदान में विस्फोट में 12 की मौत


मास्को 09 मई। रूस में कोयला खदान में विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 लोगों के घायल होने की खबर है। रूस के पश्चिमी साइबेरिया के एक कोयला खदान में मीथेन गैस के कारण यह विस्फोट बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस खदान में दो विस्फोट हुए हैं। एक शनिवार की रात में और दूसरा आज सुबह। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घायल लोगो को त्वरित इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गय है। जबकि इस विस्फोट के कारण 84 लोगों का अता पता नहीं है जिनमें 20 सुरक्षाकर्मी  भी शामिल हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इस खदान में मीथेन गैस के कारण और विस्फोट हो सकते हैं। अभी तक यह पता नहीं चला सका है कि इस खदान में विस्फोट किस कारण हुए। ररू के राष्ट्रपति दमित्री मेदमेदेव ने तमाम परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए बचाव दल को वहां रवाना कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के समय खदान में 359 लोग मौजूद थे।

Copyright @ 2019.