राष्ट्रीय (09/05/2010) 
मध्य प्रदेश में बस पलटने से दो दर्जन से अधिक पर्यटक घायल
छतरपुर 09 मई। मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले में बसारी गांव के नजदीक एक बस के खाई में गिर जाने के कारण लगभग दो दर्जन यात्री  घायल हो गये है। जिनमें ज्यादातर महाराष्ट्र के पर्यटक हैं। घायलों में छह की हालत बहुत ही गंभीर बतायी जा रही है। पमीठा के थाना प्रभारी के अनुसार चित्रकूट से उज्जैन एक बस जा रही थी जिसमें महाराष्ट्र के करीब 50 लोग बैठे थे। रात भर के सफर के बाद सुबह में चालक को नींद का झोका आने की वजह से चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सीधे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
Copyright @ 2019.