राष्ट्रीय (09/05/2010) 
वैश्विक बाजार में अभी भी है मंदी का खौफ

मुंबई 09 मई। यूरोप में उत्पन्न वित्तीय संकट के कारण एक और वैश्विक आर्थिक संकट की आशंका से निवेशक भयभीत हैं। इसी आशंका के कारण इस सप्ताह  शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। हालांकि ग्रीस में आई वित्तीय संकट को उबारने के लिए यूरोपीय संघांें द्वारा राहत पैकेज दिया गया है। लेकिन उसके दिवालिया होने की आशंका को देखते हुए वैश्विक बाजार भयभीत और सतर्क है। जिसका असर सीधे तौर पर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। जापान, चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजारों में इसके प्रभाव ज्यादा देखे गये। यहां तक की अमेरिका की वाल स्ट्रीट और डाउ जोंस के सूचकांक में भी गिरावट देखी गई। इसका संदेश यही जाता है कि औद्यौगिक समूहों पर से वैश्विक आर्थिक संकट का डर अभी खत्म नहीं हुआ हैं और वे सभी सतर्क होकर चलना उचित समझ रहे हैं। क्योंकि बहुत मुश्किल से वैश्विक बाजार को संतुलन में लाया गया है।
Copyright @ 2019.