राष्ट्रीय (09/05/2010) 
अब गैस सिलेंडर की किल्लतें दूर होंगी
नई दिल्ली 09 मई। गैस सिलेंडरों की बढ़ती आवश्यकता के कारण ग्राहकों को सिलेंडर की कमी से जूझना पड़ता है। लेकिन अब सरकार गैस की किल्लतों को दूर करने पर विचार कर रही है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सरकार गैस सिलेंडरों की कमी को दूर करन के लिए 60 लाख गैस सिलेंडर खरीदने पर विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि देश के प्रत्येक हिस्से में लोग गैस सिलंेंडरों की कमी से जूझना पड़ रहा है। सरकार का यह भी मानना है कि समय पर उपभोक्ताओं को समय पर सिलंेडर नहीं मिलने के पीछे अन्य कारण भी हैं। डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडरों को ब्लैक में बेच देते हैं जिससे उपभोक्ताओं को तय समय पर नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिर भी सरकार ने यह स्वीकार  किया है कि देश भर में कनेक्शन केे हिसाब से गैस सिलेंडरों में कमी पाई जा रही है। सरकार ने इस कमी को दूर करने के लिए 60 लाख गैस सिलेंडर को खरीदने पर विचार किया है जिससे गैस कनेक्शनों की बढ़ती संख्या को संतुलित किया जा सके। एक आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार 2015 तक देश की 75 प्रतिशत आबादी तक एलपीजी गैस पहुंचाना चाहती है। जिसके तहत सबसे पहले सरकार गैस सिलेंडरों को खरीदने की योजना तैयार बना रही है। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का कहना है कि सरकार गांव गांव तक एलपीजी गैस पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Copyright @ 2019.