राष्ट्रीय (10/05/2010) 
वेस्ट इंडीज ने टीम इंडिया को 14 रन से हराया, सेमीफाइनल में भारत के पहुचने की उम्मीद लगभग खत्म


ब्रिजटाउन 10 मई। वेस्ट इंडीज ने टीम इंडिया को 14 रन से हराकर भारत को सेमीफाइनल में पहुचने के रास्ते लगभग बंद कर दिये हैं। वेस्ट इंडीज ने पहले बैटिंग करने हुए 169 रन बनाये थे। हालांकि वेस्ट इंडीज ने बहुत बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया था। भारतीय टीम के खिलाड़ी चाहते तो 170 रन बना सकते थे। लेकिन लगातर भारत के लगातार गिरते विकेट ने रन बनने पर बे्रक लगा दी और रन रेट भी  बढ़ता चला गया। इस निर्णायक मैच में भारत को हारने से उसके सामने अब सेमीफाइनल में पहुचने के सपने धुमिल हो गये है। अब तो भारत को चमत्कार ही सेमीफाइनल में पहुचा सकता है। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को शार्ट गेंदों से निशाना बनाया। वेस्ट इंडीज की इस जाल में भारत के धुरंधर फंसते गये और महत्वपूर्ण विकेट भारत गवांता चला गया। मुरली विजय, गौतम गंभीर , रोहित शर्मा  युवराज सिंह, सुरेश रैना को वेस्ट इंडीज के गेंदवाजों ने सस्ते में निपटा दिया। कोई भी खिलाड़ी अधिक समय तक पिच पर नहीं जम सके जिससे भारत के खाते में अधिक रन नहीं आ सका। 170 रन का पीछे करते करते टीम इंडिया नौ विकेट पर 155 रन ही बना पाई। सुपर आठ के अहम मुकाबले में भारत को आस्टेलिया ने भी शिकस्त दी थी। सुपर आठ में दो मैचों के हारने पर भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद हो गये हैं। जिस तरीके से आस्टेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय खिलाड़ियों को शाट गंद पर निशाना बनाया था। वेस्ट इंडीज ने भी भारतीय खिलाड़ियों  के कमजोरी को पकड़ते हुए उसी तरह प्रहार करना शुरू कर दिया। भारतीय खिलाड़ी शार्ट गेंदों को नहीं खेल पा रहे हैं और उसी का शिकार भारत के अधिकांश खिलाड़ी हुए है। आस्टेलिया के हाथों हारने के बाद भी टीम इडिया के खिलाड़ियों ने कोई सबक नहीं सीखा। भारत की ओर से मुरली विजय 7 रन, गौतम गंभीर 15 रन, रोहित शर्मा 5 रन, सुरेश रैना 32 रन चार चैकों ओर एक छक्कों की मदद से बनाये। रैना के आउट होने के बाद कोई भी भारतीय खिलाड़ी पिच पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 170 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम नौ विकेट खोकर 155 पर ही सिमट गई।


 

Copyright @ 2019.