राष्ट्रीय (11/05/2010) 
सबसे ग्लैमरस सेलेब्रिटी विक्टोरिया बेकहम
लंदन 11 मई। एक कास्मेटिक कंपनी द्वारा की गई सर्वे में पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम को सबसे ग्लैमरस सेलेब्रिटी चुना गया है। विक्टोरिया ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली और मिशेल ओबामा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ब्रिटेन के मशहूर फुटबालर डेविड बेकहम की पत्नी हैं विक्टोरिया बेकहम। पिछले दिनां मैक्स फैक्टर ने दुनिया के ग्लैरमस हस्तियों के बारे में एक सर्वेक्षण किया था। उस सर्वे में विक्टोरिया बेकहम सबको पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि दुसरे नंबर पर डेनी मिनाग और तीसरे नंबर पर एंजेलिना जोली हैं। ग्लैमरस सूची में दुनिया भर की चुनिंदा सेलेबिटी को शामिल किया गया है। जिसमें कीरा नाइटली, मायलीन क्लास, मिशेल ओबामा, कैमरून डियाज, और लियोना लेविस को भी  शामिल किया गया है।
Copyright @ 2019.