राष्ट्रीय (11/05/2010) 
हिलेरी ने पाक को चेतावनी नहीं दी: अमेरिका
वाशिंगटन 11 मई। अमेरिका के विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा पाकिस्तान के संबंध में दी गई बयानों पर आज अमेरिकी प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि हिलेरी ने इस तरह के कोई बयान नहीं दिये हैं जिससे अमेरिका और पाक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध में तनाव हो। उनके बयानों के मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है जिसका सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है। विदित हो कि टाइम्स स्क्वायर पर कार बम रखे जाने की जांच के संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि अगर इसके तार पाकिस्तान से जुड़े पाये गये तो पाकिस्तान इसका गंभीर परिणाम भुगतेगा जिसका आज अमेरिकी प्रशासन ने सीधे तौर पर नकार दिया है। अमेरिका के सार्वजनिक मामलों के सहायक मंत्री पीजे क्राउले ने एक साक्षात्कार के दौरान हिलेरी की बातों का खंडन करते हुए कहा है कि हिलेरी ने इस तरह के बयान नहीं दिये हैं। उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिये दुनिया के सभी देशों को कहा है जहां आतंकवाद का पनाह है। हिलेरी जो कहना चाह रही थीं मीडिया ने उसे गलत अर्थ में और सिर्फ पाकिस्तान को केन्द्र में रखकर प्रचारित किया है। जबकि अमेरिका ने उन सभी देशों को हिदायत दी है और वे गंभीर परिणाम भुगतंगे जिन देशों में आतंकी पैर पसार रहे हैं और वहां की सरकार उसे पनाह दे रही है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का सहयोग कर रहा है जिसकी प्रशंसा हिलेरी ने भी की हैं।  फिर हम सिर्फ पाकिस्तान को ही कैसे निशाना बना सकते हैं। अमेरिका तो आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा है कि मीडिया हिलेरी क्लिंटन के बयानो को अनुचित अर्थ निकालकर प्रचारित नहीं करे।
Copyright @ 2019.