राष्ट्रीय (11/05/2010) 
गडकरी ने माया, मुलायम पर मुखौटा बदलने का आरोप लगाया
नई दिल्ली 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती पर मुखौटा बदलने का आरोप लगाया है। गडकरी का कहना है कि ये दोनों समय समय पर अपना मुखौटा बदलते रहते हैं जिससे उनकी हित की पूर्ति होते रही है। उन्हांेंनें कहा है कि कभी ये दोंनों नेता काग्रेस को अपना धूर विरोधी प्रतिद्वंद्वी बताते हैं लेकिन जब राजनीतिक हित साधने की बारी आती है तो ये दोनों अपना मुखौटा बदलकर कांग्रेस का पक्षधर बन जाते हैं। उन्होंने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मायावती पर कई मामले चल रहे हैं और कई सीबीआई के अधीन हैं। वह कांग्रेस का समय दर समय साथ इसीलिए दे देती है कि कांग्रेस उनकी कृपापात्र बना रहें और उनके खिलाफ चल रहे मामलां पर सीबीआई पर लगाम लगाये रखंे। गडकरी ने आगे कहा कि कटौती प्रस्ताव के समय विपक्ष के अलावा अनेक राजनीतिक दल के नेताओं ने कटौती प्रस्ताव पर सरकार के खिलाफ वोट दिया। लेकिन मुलायम कांग्रेस का समर्थन करते दिखे। इन दोनों के काग्रेस के बढ़ती नजदीकी के पीछे  राजनीतिक हित छिपे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और काग्रेस के बीच नुराकुश्ती छि़ड़ी है। एक और सपा बसपा कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में पांव पसारने से रोकना चाहती है वहीं दूसरी ओर कई मुद्दों पर कांग्रेस के साथ उनकी दोस्ती देखी जाती है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का दामन बसपा सपा सिर्फ राजनीतिक हित के लिए थामते रहे हैं। इन दोनों पार्टिओं पर गडकरी ने गरीब विरोधी और किसान विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। गडकरी ने यहां भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व संप्रग की सरकार किसानों को वित्तीय राहत पहुंचाने में विफल रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नीति ही किसान विरोधी है। किसानों को मौलिक जरूरतों की पूर्ति के लिए संप्रग कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा है कि आज मीर्सीडीज सस्ते ब्याज दर पर मिल जायेंगे लेकिन अगर किसान को ट्रैक्टर लेना हो तो उसके लिए महंगे ब्याज दर है। सरकार की इस नीति से पता चलता है कि यह सरकार सिर्फ कारपोरेट को हित पहुचाने में लगी है।
Copyright @ 2019.