राष्ट्रीय (13/05/2010) 
Сज्ञान प्रोद्योगिकी सम्मानТ से बालेन्दु शर्मा दाधीच सम्मानित
नई दिल्ली 13 मई। नई दिल्ली में कल प्रभासाक्षी आनलाइन मीडिया के समूह संपादक बालेंन्दु दाधीच शर्मा को ज्ञान प्रौद्योगिकी अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री दाधीच को यह सम्मान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने प्रदान किया। इस अवसर पर दिल्ली के कई मंत्री एवं हिन्दी अकादमी के उपाध्यक्ष प्रा. अशोक चक्रधर, एवं कई प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार मौजूद थे। दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी की ओर से साहित्य जगत की कई हस्तियांे को सन 2008-09 और 2009-10 के साहित्यकार सम्मान भी प्रदान किये गये। बालेंन्दु शर्मा दाधीच सूचना प्रौद्योगिकी और  वेब पत्रकारिता में एक चर्चित नाम हैं। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दाधीच को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए एक शाॅल ओढ़ाया और एक प्रशस्ति पत्र के साथ 50 हजार रूपये के चेक दिये। इस अवसर पर साहित्यकार-पत्रकार मौजूद थे। इस अवसर पर शीला दीक्षित ने कहा है कि सरकार ने साहित्यिक पुरस्कारों की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने की घोषणा की है। बालेन्दु दाधीच का वेब पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान है। उन्होने लगभग दस वर्ष पहले कम्प्यूटर पर हिन्दी में काम करने के लिए वर्ड प्रोसेसर का विकास किया था। आज उनका प्रोसेसर दुनिया भर मे डाउनलोड की जा रही है। प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में बालेन्दु दाधीच का विकास अभूतपूर्व है। उन्होंने प्रभासाक्षी को एक लोकप्रिय वेब पोर्टल के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उस बेव पोर्टल पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा मासिक हिट दर्ज किये जाते हैं। बालेन्दु दाधीच का दो ब्लाग भी खास चर्चित है। वाह मीडिया और मतांतर के जरिये वह अपने पाठकों के करीब हैं। बालेन्दु दाधीच का प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया में अच्छा अनुभव प्राप्त है। बालेन्दु दाधीच ब्लागिंग और वेब मीडिया में एक हस्ताक्षर हैं। 
Copyright @ 2019.