राष्ट्रीय (13/05/2010) 
शिबु सोरेन के 50-50 फार्मूला पर भाजपा तैयार नही
बेंगलूर 13 मई। झारंखड में बारी बारी से सत्ता का बंटवारा भाजपा को रास नही आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबु सोरेन के इस प्रस्ताव को भाजपा ने सीधे नकार दिया है।  झारंखड में मुख्यमंत्री के पद पर भाजपा अपना नेता को बैठाना चाहती है लेकिन वह प्रस्तावित तय अवधि के अनुसार नहीं । भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने कहा है कि झारंखड में झामुमों के इस प्रस्ताव पर आम सहमति संभव ही नहीं है। उन्होंने शिबु सोरेन को आड़े हाथों  लेते हुए कहा है कि कभी वह भाजपा नेता को झारखंड के मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर चुके थे तो फिर उन्होंने अपना फैसला बदल कैसे लिया। उनकी यह पैंतरेबाजी समझ से परे है और इसकी कीमत भाजपा को नहीं बल्कि झामुमों को ही चुकानी पड़ेगी। जब भाजपा समर्थन वापसी काप फैसला कर लिया था तो उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए अपना नेता चुन ले। इससे झामुमों को कोई ऐतराज नहीं है। फिर वह दोहरी नीति पर क्यां उतर गये है। शिबु को अपने फैसले पर कायम रहना चाहिए। भाजपा को सत्ता की भूख नहीं है जो बारी बारी से बैठे और फिर तय अवधि के बाद वह सत्ता छोड़ दे। भाजपा शिबु सोरने के 50-50 प्रस्ताव पर कभी विचार नहीं करेगी। 
Copyright @ 2019.