राष्ट्रीय (16/05/2010) 
गीतकार जावेद अख्तर को धमकी के बाद सुरक्षा मिली

मुंबई 16 मई। बालीवुड के जाने माने गीतकार एवं राज्य सभा सदस्य जावेद अख्तर को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करायी है। जावेद अख्तर को किसी ने 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी हैं। उल्लेखनीय है कि दारूल उलम देवबंद के एक उलेमा द्वारा कामकाजी महिलाओं पर फतवे जारी करने के विरोध में उक्त मौलवी को जावेद अख्तर ने एक टी वी शो के दौरान उन्हें मूर्ख करार दिया था। इसके बाद जावेद अख्तर को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की घमकी दी गई थी। मुंबई प्रशसन ने जावेद अख्तर के घर के पास सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात कर दी है। इसके अलावा उनके साथ भी सशस्त्र सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। जावेद अख्तर फिलहाल जहां भी जाएंगे सशस्त्र पुलिस बल उनके साथ जाएगी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ई-मेल पर मारने की धमकी दी गई थी। महाराष्ट्र पुलिस उनके ई-मेल की जांच में जुट गई है।


 

Copyright @ 2019.