राष्ट्रीय (18/05/2010) 
ग्लोबल इंडियन अवार्ड से नवाजे गये रतन टाटा

टोरंटो 17 मई। टाटा समूह के चेयरमैन और भारत के शीर्ष उद्योपतियों मे शुमार रतन टाटा को ग्लोबल औद्योगिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। टोरंटो में अयोजित कनाडा इंडिया फाउंडेशन के वार्षिक समारोह में रतन टाटा को यह पुरस्कार दिया गया है। रतन टाटा को इस सम्मान में 225,000 डाॅलर और एक प्रशस्ति पत्र दी गई। ग्लोबल इंडियन अवार्ड उन हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर उद्यौगिक क्षेत्र से संबंध रखने वाले हस्तियों ने अपने ग्लोबल लीडरशिप, सिद्धांत एवं अपनी पेशेवर उत्कृष्टता से दुनिया को परिचित कराया है। रतन टाटा एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने टाटा समूह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है। टाटा समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मांग दुनिया भर में है। क्योंकि यह विश्वसनीय ब्राड के तौर पर दुनिया भर में जाना जाता है।   

Copyright @ 2019.