राष्ट्रीय (18/05/2010) 
झारखंड में माओवादियों ने की एक कांग्रेसी नेता की हत्या
सिमडेगा 17 मई। माओवादियों ने आज झारखंड के सिमडेगा जिले में  एक कांग्रेस नेता की हत्या करने के बाद उसके वाहन को फूंक दिया है। पुलिस सूत्रो द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के एक स्थानीय नेता हेमंत बागे को माओवादियों ने हत्या कर दी है। हत्या करने की वजह नही पता लगा लेकिन माओवादियों ने घटना स्थल पर पोस्टल छोड़कर हेमंत बागे की हत्या की जिम्मेदारी ली है। माओवादियों ने हेमंत की हत्या करने उनकी गाड़ी में आग लगा दी गाड़ी के जलने के बाद मृतक हेमंत की लाश भी आधी जल चुकी है। पुलिस उस इलाके गस्ती बढ़ा दी है और माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। सिमडेगा के उप संभागीय पुलिस अधिकारी वरूण कुमार ने बताया कि हेमंत बागे किसी रिश्तेदार के पास जा रहे थे। माओवादियों ने लुबातोली गांव के निकट उनकी हत्या कर दी है। इसके अलावा इस क्षेत्र के कई अन्य कांग्रेसी नेताआंे को भी मारने की धमकी दी है। माओवादियों ने उन सभी से कहा है कि वह सरकार के ग्रीन हंट अभियान का विरोध करे। कांग्रेस के पूर्व विधायक निओल र्तिकी को भी माओवादियों ने मारने की धमकी दी है।
Copyright @ 2019.